भट्टा कारोबारी की हत्या का खुलासा: बीवी ने अपने आशिक संग मिलकर किया था कत्ल, रात को प्रेमी को बुलवा दिलाई मौत

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के मीरापुर इलाके में भट्टा कारोबारी सरफ़राज़ की हत्या का खुलासा हो गया है। पत्नी शमा ही क़ातिल निकली। उसने रात को ही अपने आशिक आकिब को घर बुला लिया था, सवेरे दिन निकलने से पहले ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीवी शमा ने इस घटना को लूट के विरोध में हत्या होना बताया, लेकिन युवक के भाई ने शक जताया तो केस खुल गया। आशिक फरार हैं, शमा को जेल भेज दिया गया हैं। भट्टा कारोबारी मेहराजुद्दीन पुत्र सरफराज़ की हत्या उसकी पत्नी शमा ने अपने आशिक आकिब के साथ मिलकर की थी। आठ दिन पहले भी घर में सोते हुए हमला हुआ था, तब कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। अब युवक की जान ले ली गई। बताया जा रहा है कि घटना तब हुई, जब मेहराजुद्दीन अपने घर में सो रहा था। मृतक के भाई नवाजुद्दीन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेहराजुद्दीन की पत्नी शमा और उसके प्रेमी आकिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानसठ क्षेत्र के सीओ शकील अहमद के मुताबिक, मीरापुर थाना क्षेत्र के मुझेड़ा गांव में शनिवार को बदमाशों ने ईंट भट्ठा मालिक और भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। अहमद के अनुसार, दोनों आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आकिब के शमा के साथ अवैध संबंध थे और मेहराजुद्दीन ने इसका विरोध किया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

Aug 28, 2023 - 19:05
 0  1
भट्टा कारोबारी की हत्या का खुलासा: बीवी ने अपने आशिक संग मिलकर किया था कत्ल, रात को प्रेमी को बुलवा दिलाई मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper