महिला कांस्टेबल का यौन शोषण कर रहा था मामा; VIDEO वायरल करने की धमकी के बाद मुकदमा दर्ज, अब गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला कांस्टेबल ने अपने मामा अंकित पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात कही है। महिला सिपाही की शिकायत पर गुरुवार को आशियाना पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। इंस्पेक्टर आशियाना अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक कन्नौज निवासी महिला सिपाही का आरोप है कि हरदोई पचदेवरा निवासी उसके रिश्ते के मामा अंकित से फोन पर दोस्ती हो गई।इसके बाद मिलने जुलने घर आने लगा। जिसके बाद बातों में फंसाकर शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। वहीं घरेलू काम के नाम पर 50 हजार रुपये उधार ले लिया। जिसके बाद सिर्फ 20 हजार रुपये की लौटाए। उसके बाद शारीरिक शोषण के अश्लील वीडियो व फोटो से ब्लैकमेल करने लगा। विरोध पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

Aug 28, 2023 - 19:17
 0  26
महिला कांस्टेबल का यौन शोषण कर रहा था मामा; VIDEO वायरल करने की धमकी के बाद मुकदमा दर्ज, अब गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper