युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दुपट्टे से लटके थे दोनों के शव

उत्तर प्रदेश हरदोई :- युवती के दुपट्टे से बने के दो छोर पर दोनों ने जान दी है। मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जफरपुर कटरी और महसोनामऊ के बीच एक पेड़ पर युवक और युवती के शव बुधवार सुबह फंदे पर लटकते मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मशक्कत के बाद भी युवक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि शव प्रेमी युगल के हैं। युवती के दुपट्टे से बने के दो छोर पर दोनों ने जान दी है। मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई होगी।

Jul 26, 2023 - 13:10
 0  0
युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दुपट्टे से लटके थे दोनों के शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper