Bhopal Crime: घर में कामवाली बाई बनकर आई दो महिला, ट्रायल दिया और 18 लाख के जेवर लेकर हुई रफूचक्कर, तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चोरी का एक अनोखा तरीका देखने को मिला। दरअसल, दो महिला घर में कामवाली बाई बनकर आईं और 18 लाख के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।। यह पूरा मामला अयोध्या नगर थाना इलाके के न्यू मिनाल रेसीडेंसी का हैं। जहां पर दो महीला काम वाली बाई बन कर काम ढूंढने के बहाने से वंदना के घर आई। दोनों महिला ने वंदना से घरेलू काम करने का आग्रह किया। वंदना ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने घर में थी, तब दो महिलाएं उनके घर आई और उन्होंने उनसे घरेलू काम करने का आग्रह किया। इसके साथ ही दोनों ने काम का ट्रायल देने की बात कही। वंदना ने बताया कि उसका घर तीन दिन से बंद था, उनको सफाई करवाना ही थी। जिसके कारण वंदना ने उन दोनों महिलाओं को ट्रायल के लिए हां कर दिया।। ट्रायल के लिए आई महिला 2 महिलाएं ट्रायल के लिए सफाई का काम करने आई। वंदना के पति ऑफिस गए हुए थे। थोड़ी देर बाद एक नौकरानी ने वंदना से वॉशरूम जाने का कहा और तभी दूसरी नौकरानी को भी अपने साथ लेकर घर से चली गई। जब वंदना को शंका हुई तो अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर उसने देखा तो वहां सब कुछ अस्त-व्यस्त पढ़ा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और जेवर भी गायब मिला।। जिसके बाद उसने घर में लगे सीसीटीवी देखा, तो ट्राइल के लिए आई दोनों नौकरानियों का आचरण संदिग्ध दिखाई दिया। वहीं अयोध्या नगर थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है।।

Jul 26, 2023 - 21:40
 0  3
Bhopal Crime: घर में कामवाली बाई बनकर आई दो महिला, ट्रायल दिया और 18 लाख के जेवर लेकर हुई रफूचक्कर, तलाश में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper