CG में क्रिमिनल मस्त, खाकी पस्तः बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े युवक को मारा चाकू, सवालों के घेरे में पुलिसिया सिस्टम
नारायणपुर. इन दिनों जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर अज्ञात बदमाश एक युवक को दिन दहाड़े चाकू मारकर फरार हो गए. घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जगदलपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद पुलिसिया सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।। बता दें कि, युवक की पहचान संदीप के रूप में हुई है. जिसे घटना के बाद समय रहते 108 नारायणपुर की टीम जिला अस्पताल ले गई. जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जगदलपुर शिफ्ट किया गया है.
What's Your Reaction?





