बेटे की बर्थडे पार्टी में पति से हुए विवाद का खौफनाक बदला, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बेटे के जन्मदिन पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला पूनम का अमन से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पति शानू ये बात जान गया था। बेटे के बर्थड़े वाले दिन पति ने शराब पीकर पूनम की पिटाई की तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। हत्यारोपी महिला पूनम की उम्र 25 वर्ष है और 2 महीने पूर्व ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। फिलहाल पूनम और उसका प्रेमी अमन गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव खेड़ासंडा निवासी शानू मौर्या की हत्यारोपी पत्नी पूनम और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने वारदात को करना स्वीकार किया है। 24 अगस्त की सुबह शानू का शव गांव में टॉवर के पास तालाब से बरामद किया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई ने भाभी पूनम व उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने के चलते पूनम से विवाद हो गया था। जिसका पूनम ने ख़ौफ़नाक बदला लिया। पूनम का बयान मैं अमन से प्यार करती थी। उससे मेरे संबंध थे। ये बात मेरा पति शानू जान गया था। वह मुझे हर रोज टॉर्चर करने लगा था। उस दिन मेरे बेटे का बर्थडे था। शानू शराब पीकर आया और मुझे पीटने लगा। बस मैंने ठान लिया कि अब इसे जान से मार दूंगी। इसके बाद मैंने और अमन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। ये कबूलनामा 25 साल की पूनम का है, जो अभी दो महीने पहले ही एक बच्ची की मां बनी थी। अमन का कबूलनामा अमन ने पुलिस के सामने कबूल करते हुए कहा कि उस दिन पूनम ने मुझे बुलाया, तो मैं उसके घर पर पहुंचा। शानू वहीं पर था। वो बहुत नशे में था। मुझे देखते ही उसने गालियां देनी शुरू कर दी। हमारे बीच हाथापाई हो रही थी कि तभी पूनम हैंडपंप का लोहे का हत्था ले आई। उसने शानू के सिर पर जोर से मार दिया। इसके बाद मैंने एक के बाद एक कई बार शानू पर प्रहार किया। वो बेसुध हो गया था। अमन ने कहा कि इसके बाद मैंने आधी रात को शानू को उठाया और घर से करीब 1 किमी. दूर स्थित तालाब में उसके शव को फेंक दिया। उसके बाद मैं अपने घर चला आया। मैं पूनम से बहुत प्यार करता हूं। मैं उससे शादी करना चाहता था। दुधमुंही बच्ची के साथ भेजी गई जेल SP अशोक कुमार मीणा ने मर्डर केस का खुलासा करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हैंडपंप के हत्थे को बरामद कर लिया गया है। तमाम साक्ष्य और गवाहों के बाद ये गिरफ्तारी और शानू की हत्या का खुलासा हुआ है। अमन और पूनम दोनों को जेल भेजा गया है। पूनम के साथ उसकी दुधमुंही बच्ची भी गई है।

Aug 28, 2023 - 19:20
 0  2
बेटे की बर्थडे पार्टी में पति से हुए विवाद का खौफनाक बदला, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper