लव मैरिज कर पति को दिया धोखा ! ब्‍वॉयफ्रेंड संग घूम रही पत्‍नी को शख्‍स ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर जो हुआ

अभी तक दिल्‍ली मेट्रो में होने वाले किस्‍से काफी ज्‍यादा वायरल होते थे, लेकिन अब मेट्रो स्‍टेशन के भी अजीबोगरीब वीडियो सामने आने लगे हैं। हाल ही में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, पति ने अपनी पत्‍नी को उसे ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। जिस समय युवती दूसरे युवक के हाथ में हाथ डालकर घूम रही थी उसी वक्‍त उसका पति भी पीछे-पीछे चल रहा था और वीडियो बना रहा था। थोड़ी देर के बाद दोनों में बहस होने लगी और पति को गालियां देकर युवती मारपीट करने लगी। जानिए पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, जिस समय युवती अपने कथित ब्‍वॉयफ्रेंड संग घूम रहे थी उसी समय उसका पति वीडियो बना रहा था। चलते-चलते पति किसी से पूछता है कि, ‘अंकल, यहां पर मुझे किसी से हेल्‍प लेनी हो किससे लूं, देखो ये मेरी वाइफ है और मुझे छोड़कर भाग गई है। अब अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से साथ हाथ में हाथ डालकर घूम रही है। मैं कई दिनों से इसका पीछा कर रहा हूं और आज मेरी पकड़ में आई है।’ तभी दूसरा शख्स उसे फोन करने की सलाह देता तो युवक ऐसा करने से मना कर देता है और कहता है कि, ‘उसने मुझे ब्‍लॉक कर रखा है और फोन नहीं उठा रही है। यहां पर ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ घूम रही है।’ इसी दौरान दूसरा शख्‍स पत्‍नी को आगे जाकर रोकने की बात कहता है तब तक युवती एक दुकान पर रुक जाती है कुछ सामान लेने लगती है। तभी युवती के पास से जा रहा शख्‍स उसे इशारा करता है कि कोई आपका वीडियो बना रहा है और वो पीछे मुड़कर देखती है तो उसका पति होने का दावा करने वाला शख्‍स खड़ा होता है। दोनों के बीच जमकर हुई लड़ाई मेट्रो स्टेशन जब युवती रंगेहाथ पकड़ी जाती है तो उसके चेहरे की भाव-भंगिमाएं बदल जाती हैं। तभी वीडियो बना रहा युवक युवती से बोलता है कि, ‘हो गया…घूम ली..’ इस पर उसका पत्‍नी जवाब देती है कि ‘हां, घूम ली…क्या हो गया?’ तब उसका पति फिर कहता है ‘मैंने तेरी वीडियो रिकॉर्ड कर ली है… अब कोर्ट में आना तू…’ इसी के साथ युवती अपने पति से जोरदार बहस करने लगती है और हाथापाई करने पर आमादा हो जाती है। तभी वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करते हैं। इसके बाद पति होने का दावा करने वाला शख्‍स लोगों से कहता है कि, ‘इसने भागकर शादी की थी मुझसे… लव मैरिज के बाद अब मेरी जिंदगी नरक कर दी…’ जवाब में पत्‍नी कहती है कि, ‘डिवोर्स (तलाक) तो लेकर रहूंगी…’ इसके बाद युवक लोगों से वीडियो को वायरल करने और महिला को दिल्ली के नांगलोई थाने ले जाने की बात कहता है। अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Jul 23, 2023 - 13:02
 0  1
लव मैरिज कर पति को दिया धोखा ! ब्‍वॉयफ्रेंड संग घूम रही पत्‍नी को शख्‍स ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर जो हुआ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper