वाराणसी जा रही बस, टेलर के साथ टकराई छत्तीसगढ़ के चार श्रद्धालु की मौत नव घायल

कांकेर! उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक भयानक सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में *छत्‍तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।* ये सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर छत्‍तीसगढ़ से निकले थे। हादसे में 9 लोग घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की बस अयोध्‍या से काशी की ओर जा रही थी। जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर क्रासिंग के पास यह हादसा हुआ। यहां ओवरटेक के दौरान बस की टक्‍कर ट्रेलर ट्रक से हो गई।सोमवार तड़के हुआ यह हादसा इतना जबर्दस्‍त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। स्‍थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्‍थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है,कि बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और बस अपने आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है, 9 लोगों को गंभीर चोट लगी है। शेष यात्रियों को उनके सामान के साथ उनके घर या आगे की यात्रा के लिए रवाना करने की व्‍यवस्‍था की जा रही है।मृतकों में 3 महिला, एक पुरुषअब तक मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम इस प्रकार हैं: आशा भवन, गुलाब देवी, दीपक (बस चालक)। एक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।

Sep 15, 2025 - 21:13
 0  5

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow