अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर श्रीवास्तव ने जौनपुर हादसे पर जताया दुख
कांकेर!उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ से वाराणसी जा रही एक श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे जो अयोध्या से काशी की ओर जा रहे थे। जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर क्रासिंग के पास ओवरटेक के दौरान बस की टक्कर ट्रेलर ट्रक से हुई।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा7235 के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर श्रीवास्तव ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए संवेदना व्यक्त किया है, तथा घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है!
What's Your Reaction?







