सीमा हैदर ने सचिन के रिश्तेदारों को दी टेंशन, बुआ के 2 बेटों को पुलिस ने किया अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा. सीमा हैदर ने अब अपने प्रेमी सचिन के रिश्तेदारों को भी टेंशन दे दी है. पुलिस ने सचिन की बुआ के 2 बेटों को गिरफ्तार कर लिया है. फर्जी आधार कार्ड बनवाने को लेकर यह गिरफ्तारी हुई है. सचिन के बुआ के बेटों के पास से अलग-अलग जिलों के 16 आधार कार्ड बरामद किया है. अरेस्ट भाईयों ने सीमा और बच्चों का आधार कार्ड बनाया था. दादरी पुलिस ने दोनों भाईयों की अरेस्टिंग की है. सचिन की बुआ बुलंदशहर में स्थित अहमदगढ़ में रहती है. बताया जा रहा है कि सचिन की बुआ के लड़के विनय को सीमा हैदर के बारे में काफी समय से जानकारी थी. इसी को लेकर अब उससे ATS और केंद्रीय एजेंसी पूछताछ करेगी।। विनय को सीमा हैदर के बारे में काफी कुछ पहले से पता था. वह उससे बातचीत भी करता था. जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर और विनय एक दूसरे के संपर्क में थे. बीते रविवार को एटीएस की टीम अहमदगढ़ पहुंची और 2 सगे के भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. यह दोनों वह लोग हैं, जिन्होंने सीमा हैदर का फर्जी आधार कार्ड बनाया था.

Jul 28, 2023 - 17:37
 0  1
सीमा हैदर ने सचिन के रिश्तेदारों को दी टेंशन, बुआ के 2 बेटों को पुलिस ने किया अरेस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper