हिमाचल के कुल्लू मे गड़सा घाटी में फटा बादल; 2 पुल बहे, 5 मकान ध्वस्त, भुंतर-गड़सा मार्ग भी तबाह
कुल्लू में एक फिर पर अंबर कहर बनकर टूट पड़ा है। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे गड़सा वैली के पंचनाला में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। नाले में आई बाढ़ से क्षेत्र के दो पटवार वृत में नुक़सान हुआ है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बादल फटने से 5 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा भुंतर-गड़सा मनियार मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। बादल फटने से निजी तथा सरकारी भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से दो पुल बह गए हैं, जबकि कुछ मवेशियों के भी बहने की सूचना है। उन्होंने कहा कि पटवारी मौके पर पहुंच चुके हंै तथा नायब तहसीलदार भुंतर मौके के लिए रवाना हो गए हैं। चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आई दरारें, लोगों से सावधानी बरतने की अपील दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' का फर्स्ट लुक रिलीज बेरहम बारिश से 24 घंटे में करीब 1 करोड़ का नुकसान कुल्लू की गड़सा घाटी में फटा बादल; 2 पुल बहे, 5 मकान ध्वस्त, भुंतर-गड़सा मार्ग भी तबाह PWD के इंजीनियर-इन-चीफ सहित दो अफसरों का वेतन रोका, क्या है कारण, जाने इस खबर में नौकरी को सडक़ों पर रो रहे नौजवान, सरकार अनजान, जयराम बोले, सात महीनों में ही बिगड़ गई स्थिति लाल डायरी पर गहलोत के मंत्रियों में हाथापाई; जमकर हुआ हंगामा, कार्यवाही दो अगस्त तक के लिए स्थगित बाढ़ की मार से बेहाल फोरलेन का हाल जानेगी एनएचएआई, टीम की रिपोर्ट के बाद तय होगा अगला रोडमैप
What's Your Reaction?





