26 जुलाई महाकाल आरती दर्शन: महाकाल का भगवान गणेश के स्वरूप में किया श्रृंगार
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को तड़के 3 बजे कपाट खुले। बाबा महाकाल को दूध, दही, घी, शहद शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड, आभूषण अर्पित कर भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार किया।। बाबा महाकाल का आरती के दौरान भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चंदन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की।। साथ ही भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।।
What's Your Reaction?





