4 बच्चों की मां प्रेमी संग फंदे पर लटकी:साथ मरने की कसमें खाकर फंदा लगाया, महिला की मौत, प्रेमी फंदे से निकलकर भागा

बाड़मेर में चार बच्चों की मां को 19 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों साथ में रहने के लिए शादी नहीं कर पाने की वजह से सुसाइड का प्लान बना लिया। इससे पहले दोनों ने बाजार से खरीददारी की। फिर युवक के घर से 150 मीटर दूर पेड़ से रस्सी से दो अलग-अलग फंदे बनाकर सुसाइड करने के लिए पेड़ पर चढ़े। दोनों गले में फंदा डालकर कूदे, लेकिन विवाहिता मौत हो गई। युवक बच गया। घटना बाड़मेर में चौहटन उपखंड के विष्णुनगर सोमाणियों की ढाणी की की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फंदे से बचा युवक भागकर टांके में कूदने जा रहा था। मौके पर खड़े लोगों ने देखकर रोक दिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने के साथ यह भी जांच कर रही है कि युवक ने फांसी का फंदा गले में डाला था या फिर डरकर भाग गया था। चौहटन थानाधिकारी भुटाराम ने बताया- युवक वीरमाराम (19) पुत्र सुरताराम विष्णु नगर चौहटन आगोर का रहने वाला है। बीते तीन चार दिनों से घर में अकेला ही रह रहा था। वहीं, पूरोदेवी (30) पत्नी रुपाराम बामणोर गांव की रहने वाली है। पीहर धोरीमन्ना उपखंड के लूखु गांव में है। पूरोदेवी शनिवार को दोपहर के समय ससुराल से सामान लाने कह कर निकली गई। ससुराल से चौहटन पहुंच गई। वहां युवक वीरमाराम मिल गया। चौहटन कस्बे में खरीददारी कर दोनों युवक के घर विष्णु नगर चले गए। शनिवार की रात दोनों ने साथ बिताई। साथ में जीने मरने की कसमें खाई युवक से पूछताछ में सामने आया कि दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाई। साथ में सुसाइड करने की प्लानिंग कर घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर सोमाणियों की ढाणी गांव में खेजड़ी के पेड़ पर चढ़कर रस्सी से दो फांसी के फंदे बनाए। दोनों फंदा डालकर कूदे, लेकिन महिला की मौत हो गई। वहीं, युवक फंदे से निकलने से बच गया। फिर डर के मारे वहां से भाग गया। ऐसा बताया जा रहा हे कि युवक टांके में कूदने जा रहा था लेकिन लोगों ने बचा लिया। हालांकि पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। रविवार को पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची। परिजनों को सूचना दी। महिला के पीहर व ससुराल दोनों को बुलाया गया। महिला के शव को चौहटन हॉस्पिटल क मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। महिला के चार बच्चे महिला की शादी करीब 10-11 साल पहले हुई थी। इसके चार बच्चे है। इसमें सबसे बड़ी संतान 11 साल की है और 7 वीं क्लास में पढ़ती है। महिला का ससुराल धोरीमन्ना के बामणोर गांव में है। वहीं पीहर लूखु गांव में है। युवक इकलौता बेटा मिली जानकारी के मुताबिक युवक इकलौता बेटा है। घर में पिता व युवक वीरमाराम ही रहते थे। पिता तीन-चार दिन पहले बाड़मेर हॉस्पिटल डॉक्टर को चैक करवाने के लिए आए। वहां से फिर अपने रिश्तेदारों के वहां मांगता चले गए थे। सुसाइड के दौरान युवक घर पर अकेला ही था।

Jul 25, 2023 - 08:51
 0  1
4 बच्चों की मां प्रेमी संग फंदे पर लटकी:साथ मरने की कसमें खाकर फंदा लगाया, महिला की मौत, प्रेमी फंदे से निकलकर भागा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper