राजस्थान की शादीशुदा अंजू प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची:पति से कहा था- सहेली से मिलने जा रही हूं, PAK नागरिक बोला- शादी करेंगे
अलवर / भिवाड़ी पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर जैसा एक मामला अलवर के भिवाड़ी में सामने आया है, लेकिन इस बार भारत की लड़की पाकिस्तान पहुंची है। टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रहने वाली अंजू (33) सोशल मीडिया पर दोस्त बने नसरूल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। नसरुल्लाह ने मीडिया से कहा है कि वो अंजू से शादी करेगा। अंजू सगाई के कुछ दिन बाद इंडिया जाएगी और फिर वापस पाकिस्तान आएगी। जानकारी के मुताबिक, अंजू अपने पति अरविंद कुमार के साथ दो साल से टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रह रही है। उसकी 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का है। इन दोनों को ही नहीं पता कि उनकी मां पाकिस्तान चली गई है। पुलिस और CID की टीमें अब इस केस की जांच कर रही हैं। SP विकास शर्मा ने बताया कि महिला के पति या किसी और ने कोई FIR या लिखित शिकायत नहीं की है। 2020 में ही बनवा लिया था पासपोर्ट पहले अंजू अपने परिवार के साथ भिवाड़ी के UIT सेक्टर-7 में रहती थी। कुछ समय यहां के H टावर में फ्लैट नंबर 704 में किराए पर रही और यहीं से 2020 में पासपोर्ट बनवाया। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को आवेदन किया था। पाकिस्तान जाने से पहले वह आई टावर में 903 फ्लैट में रह रही थी। अंजू टू व्हीलर कंपनी में काम करती है। पति इंडो कंपनी में काम करते हैं। 2007 में हुई थी अंजू की शादी प्रेम में पाकिस्तान पहुंची अंजू के पति अरविंद ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बलिया (UP) का रहने वाला है। पत्नी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलतः क्रिश्चियन हैं, जबकि अंजू हिंदू। अंजू ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी गुरुवार को घर से जयपुर के लिए निकली। कह रही थी कि सहेली से मिलने लाहौर जाना है। पति को यह नहीं पता था कि लाहौर पाकिस्तान में है। इस बीच अरविंद ने अंजू को काफी बार फोन भी लगाया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। अंजू को पाकिस्तान द्वारा वीजा दिया गया, जिसमें उसका प्रोफेशन होटल मैनेजर लिखा गया है। वहीं सबसे नीचे लिखा गया है कि विजिट करने का कारण शादी है। पति को कहा- 3-4 दिन में वापस आ जाऊंगी अंजू ने रविवार को दिन में सोशल मीडिया पर कॉल कर पति को बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के पास है और तीन-चार दिन बाद वापस आ जाएगी। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अंजू ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट की है। इसमें पाकिस्तानी नागरिक नसरूल्लाह से मिलने खैबर पख्तूनख्वा के दीर इलाके में पहुंचने की बात सामने आ रही है। नसरूल्लाह को शिक्षक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक से शुरू हुई। नसरुल्लाह ने बताया- अंजू से शादी कर लूंगा, वो इस्लाम अपनाएगी या नहीं...उसका फैसला नसरुल्लाह ने BBC उर्दू को बताया कि वे अंजू की अगली पाकिस्तान यात्रा पर शादी करेंगे। अगले दो से तीन दिन में सगाई होगी और अंजू 10-12 दिन के बाद भारत चली जाएगी और फिर शादी के लिए आएगी। उन्होंने कहा कि ये हमारी निजी जिंदगी है। हम मीडिया से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू नहीं चाहती कि उसका नाम मीडिया में आए। वह अपने देश जाकर वापस काम करना चाहती है। शुरुआत में नसरुल्लाह के परिवार ने मीडिया को अंजू से नहीं मिलने दिया था। कहा था कि दोनों शादी नहीं करेंगे। अंजू सिर्फ घूमने के मकसद से पाकिस्तान आई है। नसरुल्लाह ने कहा कि वीजा की प्रक्रिया पूरी करने में उन्हें दो साल लग गए। उन्होंने फैसला किया कि शादी से पहले अंजू को अपने परिवार से मिलाना था। अंजू का परिवार पूरा समर्थन कर रहा है। उन्होंने बताया कि अंजू ने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया और नसरुल्लाह ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश और आंतरिक मंत्रालयों के कार्यालयों का दौरा किया। इसके बाद अधिकारियों को मुलाकात के लिए मनाया। नसरुल्लाह कहते हैं कि उनकी कहानी में धर्म कोई कारण नहीं है। अंजू इस्लाम अपनाती है या नहीं, यह उसका निर्णय होगा। स्थानीय लोग भी अंजू का सपोर्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि अंजू पख्तूनों की मेहमान और बहू है। मेरे डॉक्यूमेंट किसी को मत देना... पति अरविंद कुमार ने रविवार देर रात वॉट्सऐप पर अंजू से बात की है... अरविंद : क्या हाल है? अंजू : ठीक हूं। अरविंद : खाना खा लिया? अंजू : हां, खा लिया। अरविंद : तुम्हारा भिवाड़ी आने का कब तक का प्लान है? अंजू : आने की तो छोड़ो, मीडिया वाले को मेरी ID वगैरह कुछ मत देना। अलमारी में लॉक करके रख देना। अभी कुछ मीडिया वालों को दिया तो नहीं है ना, उन्हें कुछ मत देना। सब को बोलना कि वह साथ लेकर गई है। मेरे घर में नहीं है। कुछ मत करना, मेरे लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जाएगी। मेरी फ्रेंड है, उससे मिलने के लिए आई हूं। अरविंद : मीडिया में क्या चल रहा है? अंजू : मीडिया में तो जो चल रहा है, वह चल ही रहा है, मेरे पास भी आ रहा है। मीडिया तो मीडिया ही है। बाकी मुझे यह मैसेज देना था कि मेरे डॉक्यूमेंट किसी को मत देना। अलमारी में लॉक करके रख देना। मैंने बोल दिया है मीडिया वालों से मेरे घर वालों को परेशान मत करो। मेरी बात नहीं हो रही इसलिए वह परेशान हो रहे हैं। अरविंद : उधर कोई शादी कर रही है क्या तू? अंजू : दिन में बात करूंगी, ऐसा कुछ नहीं है। वीडियो जारी कर कहा- मैं वापस आ रही हूं अंजू ने पाकिस्तान से वीडियो जारी कहा है- मैं यहां लीगल तरीके से पूरी प्लानिंग से आई हूं। ये कोई दो दिन की बात नहीं है कि अचानक से आ गई हूं। यहां पर सेफ हूं। कोई दिक्कत नहीं है। जैसे मैं आई थी, वैसे ही जाने का प्रोसेस है। मैं वापस भी आ रही हूं अभी। बस दो-तीन दिन में आराम से पहुंच जाऊंगी। मेरी सब से यही रिक्वेस्ट है कि मेरे रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान नहीं करें। जो कुछ बात करनी है मुझसे कॉन्टेक्ट करें। मैं हर वक्त लाइन पर हूं। 2-3 साल से संपर्क में थी भिवाड़ी के एएसपी सुजीत शंकर के मुताबिक, प्रा
What's Your Reaction?





