आदिवासी शोषण के लगातार बढ़ रहे मामले: कहीं जमीनों पर भू-माफिया कर रहे जबरन कब्जा, कहीं दहशतगर्दाें के चलते नाबालिग छात्रा नहीं जा रही स्कूल

जहां एक मामले में जिला मुख्यालय स्थित एक गरीब आदिवासी की करोड़ों की कीमत की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, तो वहीं दूसरे मामले में एक नाबलिग छात्रा दबंगों का शिकार है। वह दबंगों की दहशत के चलते बीते 11 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रही। विचारणीय है कि, ऐसे मामलों को लेकर जिले के जिम्मेदार अफसर कुंभकर्णी निद्रा में लीन दिखलाई पड़ रहे हैं और पीड़ित शोषित आदिवासी समुदाय न्याय की आस में दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। केस नबर- 1 जिला मुख्यालय में ही धनेश सिंह गोंड़ नामक एक आदिवासी के करोड़ों रूपये कीमत की भूमि को कुछ नामी भूमाफिया मनोज तांगडी, राकेश बारी, राकेश पाण्डेय ने हड़पने का प्रयास किया। जिसके तहत बेखौफ होकर बेधड़क तरीके से पुलिस आरक्षकों व नामी लोगों की उपस्थिति में जबरन धनेश की भूमि को बाउन्ड्री वॉल कर कब्जे में लिया जाने लगा। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत आजाक थाने में की। उसने बताया, मेरे मकान व बाड़ी को हड़पने के मकसद से उक्त व्यक्तियों ने मेरी जमीन को खुद का बताते हुए मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि, यहां पर जमीन हमारी है, गुंडे बदमाश शराब के नशे में रात को आते हैं। इनका कहना है आपके द्वारा जानकारी सामने आई है। मैं इसे दिखवाता हूं। यदि ऐसा है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। भरत सोनी तहसीलदार, सोहागपुर। मामले को पूरा सुने बिना ही,,, मैं अभी छुट्टी में हूं। कहकर फोन रख दिया। मुकेष वैश्य एडिशनल एसपी, शहडोल। केस नंबर- 2 जिले के सोहागपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बंधवाबड़ा निवासी एक आदिवासी नाबालिक छात्रा दबंगों की दहशतगर्दी के चलते पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जा पा रही है। गौरतलब है कि, इस मामले की शिकायत को लगभग 11 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित सहित परिजनों को न्याय हासिल नहीं हो सका है। आजाक थाना सहित पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पीड़ित 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने शिकायत में बताया है कि, बीते 9 जुलाई को मैं अपने छोटे भाई-बहन के साथ नानी के घर गई थी। जहां पंच रामसुन्दर पाण्ड़ेय, सरपंच बारेलाल कोल जबरन घर के अंदर घुस आये। उनके साथ फैजू खान, फतेह, अब्दुल हसन, मुकीम, मंजा मुसलमान व अन्य लोग भी थे। रामसुन्दर ने बारेलाल के साथ घर पर कलेक्टर के नाम बताते हुए नोटिस चस्पा करते हुए कहा कि, तुम्हारा बाप आये तो कह देना, घर खाली कर दे नहीं तो हम जबरन जेसीबी मशीन से घर तोड़वा देगें। सभी आये हुए लोगों ने मेरे भाई बहन के साथ बदतमीजी करते हुए डराया धमकाया भी। जाते-जाते पंच ने मुझे स्कूल नहीं आने की बात कहते हुए देख लेने की धमकी भी दी। गौरतलब है, इस घटना के बाद कक्षा नवमीं में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा व उसके भाई बहन दहशत के साये में जी रहे हैं। खौफ इतना समाया हुआ है कि, नाबालिक छात्रा बीते 11 दिनों से स्कूल नहीं जा रही। उल्लेखनीय है, शिकायत के 11 दिन बाद भी दबंगों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। परिणाम स्वरूप दबंगों की दहशतगर्दी क्षेत्र में हावी है। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अपने मातहतों को साफ तौर पर यह कह चुके हैं कि, आदिवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक्शन लिया जाये। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर यह स्पष्ट होता है कि, एसपी के निर्देश पर अमल नहीं हो रहा। इनका कहना है हमारे यहां से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। मैं तत्काल टीम भेजकर जांच करवाती हूं। संबंधित दोषीजनों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Jul 25, 2023 - 09:36
 0  1
आदिवासी शोषण के लगातार बढ़ रहे मामले: कहीं जमीनों पर भू-माफिया कर रहे जबरन कब्जा, कहीं दहशतगर्दाें के चलते नाबालिग छात्रा नहीं जा रही स्कूल
आदिवासी शोषण के लगातार बढ़ रहे मामले: कहीं जमीनों पर भू-माफिया कर रहे जबरन कब्जा, कहीं दहशतगर्दाें के चलते नाबालिग छात्रा नहीं जा रही स्कूल
आदिवासी शोषण के लगातार बढ़ रहे मामले: कहीं जमीनों पर भू-माफिया कर रहे जबरन कब्जा, कहीं दहशतगर्दाें के चलते नाबालिग छात्रा नहीं जा रही स्कूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper