राजधानी में घर में घुसकर महिला की हत्या: सलवार सूट और हैंड ग्लव्स पहनकर पहुंचे हत्यारे, दरवाजा बंदकर वारदात को दिया अंजाम
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में अपराधियों के हौसले बुलंद है। छोला इलाके में दो नकाबपोशों ने चाकू से हमलाकर दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।। वारदात भोपाल के छोला थाना क्षेत्र की लीलाधर कॉलोनी की है। शनिवार को यहां रहने वाली महिला की घर में घुसकर दो आरोपियों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात के वक्त आरोपी दरवाजा बंद कर लिया था। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों चमका देकर भागने में कामयाब हो गए।। पूरी प्लानिंग के साथ आए थे हत्यारे हत्यारों ने पूरी प्लानिंग के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी महिला के लिबास में सलवार सूट पहनकर पहुंचे थे। साथ ही हैंड ग्लब्स और पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से कवर कर रखा था, ताकि पहचान ना पाए। हत्यारों ने 7 से 8 बार महिला पर चाकू से वार किया।। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?





