4 युवकों से परेशान शिक्षिका ने की आत्महत्या: जहर खाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में सभी को बताया मौत का जिम्मेदार

शुजालपुर (शाजापुर)। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक निजी स्कूल की 22 वर्षीय शिक्षिका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले मृतिका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिका बाजार, सिंधी धर्मशाला के पास किराए के मकान में रहने वाले राजू ओझा की बेटी दीपाली ओझा एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती थी। वर्तमान में वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद बेटी को इलाज के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतिका शिक्षिका ने 4 युवकों के नाम लिखते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें बताया है। सुसाइड नोट के अनुसार इन 4 लोगों को मृतिका के परिवार ने रुपए उधार दिए थे, लेकिन वे रुपए देने की जगह युवती के परिवार को डरा धमका रहे थे। इसी डिप्रेशन के कारण युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतिका ने पत्र में यह भी लिखा कि एक युवक ने उसके परिवार को मदद करने का झांसा देकर कहा कि मेरे पापा उसे अपने नाम पर गाड़ी फाइनेंस कराकर दे दे, उसकी किस्त और डाउन पेमेंट वह देगा। अब वह युवक गाड़ी लेकर गायब हो गया है और गाड़ी की किस्त भी उनके परिवार को देना पड़ रही है। शुजालपुर मंडी थाना पुलिस ने युवती की मौत पर अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मंडी पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे परिजनों के बयान लेने के बाद उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतिका का सोमवार को शुजालपुर मंडी के श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। मृतिका अपने परिवार की इकलौती बेटी थी।

Aug 8, 2023 - 14:49
 0  1
4 युवकों से परेशान शिक्षिका ने की आत्महत्या: जहर खाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में सभी को बताया मौत का जिम्मेदार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper