Rajasthan News: प्रेमिका के पति की हत्या कर शव को भूखंड में दफनाया

बानसूर(अलवर). सीआरपीएफ की नगालैंड यूनिट में तैनात एक जवान ने सीआरपीएफ दिल्ली की द्वारका कैंप में तैनात अपनी प्रेमिका के पति की हत्या कर दी. इस वारदात में प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया।। आरोपी जवान ने शव को दिल्ली से लाकर बानसूर के बाइपास रोड पर एक भूखंड में दफना दिया. डीग की खोह थाना पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को पुलिस उसे लेकर बानसूर पहुंची और शव को गड्ढे से निकाल पोस्टमार्टम करवाया. खोह थाना प्रभारी ने बताया कि नरेना चौथ निवासी संजय जाट के भाई ने 3 जुलाई को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई. संजय की हत्या का अंदेशा भी जताया. परिजन ने मृतक संजय की पत्नी पूनम एवं उसके प्रेमी बानसूर के गांव मेहताला निवासी रामप्रताप गुर्जर पर हत्या का अंदेशा जताया. पुलिस ने रामप्रताप गुर्जर एवं प्रेमिका पूनम जाट से पूछताछ की।। इसमें खुलासा हुआ कि 31 जुलाई को दिल्ली में रामप्रताप व पूनम ने संजय जाट की गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि संजय अपनी पत्नी के बुलावे पर दिल्ली उससे मिलने गया था. वहीं, इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. हत्या के बाद पूनम अपने कैंप में ड्यूटी पर चली गई और आरोपी जवान शव को लेकर बानसूर आ गया.

Aug 8, 2023 - 14:47
 0  1
Rajasthan News: प्रेमिका के पति की हत्या कर शव को भूखंड में दफनाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper