जयपुर: राजस्थान में इसी साल होने चुनावों से पहले संजीवनी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है.

*जयपुर:* राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘संजीवनी घोटाले’ को लेकर सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर बीते मार्च में मानहानि का केस दायर किया था. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सीएम गहलोत को झटका देते हुए हाजरी में छूट देने से इनकार कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना को वर्चुअली लॉन्च किया. इसके तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा. प्रोजेक्ट के पहले फेस में 508 स्टेशनों को शामिल किया गया है. पहले चरण में राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 55-55 और मध्य प्रदेश में 34 स्टेशन इस योजना के तहत विकसित किए जाएंगे. *मानहानी मामले में CM गहलोत 7 अगस्त को VC के जरिए होंगे पेश:* राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘संजीवनी घोटाले’ को लेकर सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर बीते मार्च में मानहानि का केस दायर किया था. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सीएम गहलोत को झटका देते हुए हाजरी में छूट देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत हाजिरी की बजाय 7 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने को कहा. जिस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 7 अगस्त को वीसी के जरिये पेश होंगे. आपको बता दें कि इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में अशोक गहलोत ने पुनर्विचार याचिका दायर कर विभिन्न कारणों का हवाला देकर कोर्ट में पेशी से राहत देने की गुजारिश की थी. इसमें सीएम गहलोत ने अपने वकीलों की मदद से कोर्ट से 7 अगस्त की पेशी से राहत देने की मांग की थी. हालांकि राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने मानहानि केस की सुनवाई करते हुए समन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया. बता दे की इस केस के संबंध में कानूनी राय देने के लिए वकीलों की लीगल टीम मुख्यमंत्री निवास पर आई हुई है. *जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर सस्पेंड:* जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर सस्पेंडकांग्रेस की मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को ACB द्वारा रिश्वत कांड में ट्रैप के बाद महापौर को निलंबित कर दिया गया है. स्वायत्त शासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. ऐसे में अब नसरीम बानो कार्यवाहक मेयर हो सकती हैं ! कार्यवाहक मेयर की घोषणा आज ही होने की संभावना जताई जा रही है. वही विभाग के डायरेक्टर हृदेश कुमार शर्मा ने बताया- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मेयर पति सुशील गुर्जर और उनके दो दलालों को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उनके घर से 41 लाख से ज्यादा की नकदी भी बरामद हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि ACB की टीम जल्द ही मेयर मुनेश से भी पूछताछ कर सकती है। वहीं, कार्रवाई के दौरान परिवादी के पट्टे की फाइल भी मेयर निवास से मिली है, मेयर मुनेश गुर्जर उस समय घर पर मौजूद थीं। उनकी मौजूदगी में मेयर पति ने 2 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। इस पूरे मामले की शुरुआती जांच में मेयर की मिली-भगत का शक है। हृदेश कुमार शर्मा ने आगे बताया की – उनके मेयर पद पर बने रहने से विचाराधीन जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने की पूरी संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा उनतालीस(6) के अन्तर्गत आने वाली शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुनेश गुर्जर को मेयर और पार्षद के पद से भी तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। वही निलंबन के बाद मेयर पति ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता के इशारे पर मुझे फंसाने की साजिश की गई है. लेकिन मैं इससे डरने वाला नहीं हूं. *मंत्री खाचरियावास बोले-मुनेश गुर्जर के पति चोर है:* कांग्रेस की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान सामने आया है। बता दे की सीएमआर में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और विधायक रफीक खान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों ने नेताओं ने मेयर प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फीडबैक दिया. उसके बाद मेयर का निलंबन हुआ था। मुकेश गुर्जर के प्रकरण पर बात करते हुए मंत्री खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। कोई भी व्यक्ति जो भ्रष्टाचार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिस पार्टी ने उन्हें यहां तक पहुंचाया। इन दोनों ने उन्हीं के साथ विश्वासघात किया। इन दोनों ने पार्टी के उस नेता की इमेज के बारे में नहीं सोचा। इससे बड़ा पाप नहीं सकता है। मंत्री खाचरियावास ने आगे कहा कि ACB ने छापेमारी के दौरान जो रिकॉर्डिंग की है उसे सार्वजनिक किया जाए। ताकि आम जनता को भी पता चले कि किस तरह से लोग भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि हमने कांग्रेस की मेयर लोगों की भलाई के लिए बनाई थी। भ्रष्टाचार या चोरी करने के लिए नहीं बनाई थी। खाचरियावास ने कहा कि महापौर का पति सुशील गुर्जर चोर है। उन्होंने आगे कहा कि अभी ACB इस पूरे मामले की जांच कर रही है और अगर दोषी पाए गए तो निलंबन ही नहीं बल्कि इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।. *जलदाय मंत्री जोशी ने मतृक असगर के परिजन को सौंपा 5 लाख का चेक:* मुंबई ट्रेन फायरिंग हादसे में जान गंवाने वाले भट्टा बस्ती निवासी मोहम्मद असगर के परिजन को जलदाय मंत्री महेश जोशी ने पांच लाख रुपए का चेक सौंपा। मंत्री जोशी ने कहा कि असगर के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। असगर के परिजन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने मृतक के आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया संवेदना पत्र पढ़ा। मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवार को उनके हर दुख-सुख में हर समय साथ खड़े रहने का वादा किया। वही आर्थिक सहा

Aug 7, 2023 - 23:08
 0  1
जयपुर: राजस्थान में इसी साल होने चुनावों से पहले संजीवनी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper