Bhopal में रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन युवक हुए हादसे का शिकार, तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के सेकंड स्टॉप पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस को बुलाया। युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दर्दनाक एक्सीडेंट से तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी कहना है कि तीनों की हालत गंभीर है, खतरे से बाहर हैं। इलाज चल रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?





