झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की लाश, कलयुगी मां ने रिश्ते को किया शर्मसार

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच से मां की ममता और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के जीरन तहसील अंतर्गत आने वाले गांव सोनीयाना में शुक्रवार को एक कलयुगी मां अपनी नवजात बच्ची को पैदा होने के चंद घंटों में ही झाड़ियों में फेंककर चली गई। कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को पैदा होने के चंद घंटों में ही मौत के आगोश में सुलाने का इंतजाम तो कर लिया था। पर कहते है न “जाको राखे साइयां मार सके ना कोय” इसीलिए मासूम बच्ची को बचाने के लिए एक बालक कमलेश को देव दूत बनाकर भेज दिया। दरसल मासूम बच्ची के झाड़ियां में पड़े होने की जानकारी तब मिली जब गांव का एक छोटा बालक कमलेश टॉयलेट करने के इस तरफ गया था। इस दौरान उसने मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब वह आवाज का पीछा करते हुए झाड़ियों तक पहुचा तो वहां एक नवजात बच्ची को झाड़ियां के बीच रोता और तड़पता पाया। कमलेश ने भाग कर यह जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जाकर वहां सर्दियों में एक बच्ची पड़ी हुई थी जिसे ग्रामीण अपने साथ लेकर गांव में आये। ग्रामीणों ने पहले तो मासूम बच्ची को कपड़े और कंबल से लपेटकर सुरक्षित किया। बाद में घटना की जानकारी बघाना थाना पुलिस को दी। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि मासूम पूरी तरह से स्वस्थ है। फिलहाल बच्ची को किसने और क्यों फेंका, यह जानकारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

Sep 1, 2023 - 22:20
 0  0
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की लाश, कलयुगी मां ने रिश्ते को किया शर्मसार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper