अंधे कत्ल का खुलासा: संपत्ति के लालच में भतीजे ने ही की थी चाचा की हत्या, तालाब में फेंक दिया था शव

बड़वानी। बड़वानी जिले की सेंधवा ग्रामीण थाना की चाचरीया चौकी अंतर्गत धनोरी के कोडवाड़ा तालाब में 8 जून 2023 को अज्ञात पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जिसके बाद आरोपी को पकड़ना पुलिस के चुनौती बन गई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता पड़ा कि धनोरा के गणस्या फलिये का रहने वाला राकेश पिता हूकारीया उम्र 35 वर्ष गायब है l जो कि धनोरा में नहीं है, और ना ही महाराष्ट्र के धुलिया जिले के सिरुड में जहाँ काम करता था वहां भी नहीं है ।। ।। जब मामले में पूछताछ की गई तो पता लगा कि मृतक का अपने भतीजे राजू से पैसों के लेनदेन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी को मुंबई के पवई से बुलाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो हत्या के पूरे राज से पर्दा उठ गया। आरोपी ने दो ढाई महीने पहले रात 9:00 बजे मृतक राकेश को घर बुलाकर लोहे के पाइप से मारपीट कर अंडकोष पर दो लात मारी जिससे वो बेहोश हो गया और राकेश को गादी और गोदड़ी में लपेटकर ऊपर से वायर बांधकर जंगल के रास्ते से ले जाकर धनोरी तालाब में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Jul 25, 2023 - 09:23
 0  2
अंधे कत्ल का खुलासा: संपत्ति के लालच में भतीजे ने ही की थी चाचा की हत्या, तालाब में फेंक दिया था शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper