Honey Trap! रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला पर सरपंच ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप, 4 पर FIR
ओरछा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी जिले के ततारपुरा सरपंच पर एक महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर ओरछा में अपने रिश्तेदार के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं सरपंच ने भी महिला पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि पूर्व में भी महिला अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा चुकी है।। पुलिस ने बताया कि महिला मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली है, वर्तमान में वह झांसी में रहती है। उसने सरपंच केशव यादव के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि सरपंच ने सरकारी आवास दिलवाने का झांसा देकर होटल में उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।। वहीं आरोपी सरपंच ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि महिला कुछ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। केशव यादव की शिकायत पर महिला और तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ओरछा टीआई अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला और उसके साथियों पर छतरपुर में तीन-चार अपराध दर्ज है। इनका हनीट्रैप का गिरोह है। जो पहले रेप केस दर्ज कराते हैं और पैसे लेकर राजीनामा कर लेते हैं। दोनों ही मामले की जांच की जा रही है।।
What's Your Reaction?





