MP के ये बाबा लोगों का चेहरा देखकर बता देते है भविष्य, जो आस्था लेकर आया नहीं गया खाली हाथ!

Bhuria Sarkar : मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अलावा एक और दिव्य दरबार काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इस दिव्य दरबार की खासियत यह है यह है कि इस दिव्य दरबार में गुरुजी इंसान का चेहरा देखकर ही उसका भविष्य बता देते हैं। जबकि आपने देखा होगा कि बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्ची पर लिखकर लोगों का भविष्य बताते हैं। तो चलो आपको बताते हैं कि यह दिव्य दरबार इन दिनों कहां चल रहा है। दरअसल, भिण्ड जिले के मेहगांव गोरमी तिराहे के पास स्थित भुमियां बाबा मन्दिर पर हर गुरुवार एवं शुक्रवार को बड़ा मेला लगता है, जो आसपास के क्षेत्रों के लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है इतना ही नहीं इस स्थान को लेकर ऐसी आस्था है कि आप जो भी मांगते हैं वहां मुराद पूरी होती है इतना ही नहीं अपनी मुराद पूरी होने के बाद लोग यहां पर रामायण का पाठ करवाते हैं। भंडारा देते हैं और बड़ी संख्या में लोग गुरुवार और शुक्रवार को इस धाम में नतमस्तक होने के लिए आते हैं पूरे क्षेत्र में यह धाम काफी ज्यादा फेमस है। लेकिन यह धाम इस वजह से और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गया है कि यहां पर आने वाले लोगों का भविष्य चेहरा देखकर ही बताया जाता है। तो चलो आपको बताते हैं कि वह कौन गुरुजी है जो लोगों का चेहरा देखकर उनका भविष्य बता रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, भूमिया सरकार के इस दरबार में महंत हरिओम दास जी महाराज बताते हैं कि भूमियां सरकार पर जो भी आस्था लेकर आया वह खाली हाथ नहीं गया। गौरतलब है कि, भूरिया सरकार के नाम से जाने जाने वाले देवस्थल को लेकर लोगों की काफी ज्यादा आस्था जुड़ी हुई है यही कारण है कि हर तरह का व्यक्ति यहां पर आस्था और श्रद्धा के साथ में आता है। बैसाख माह की चतुर्दशी को भूमियां बाबा का जन्मोत्सव का आयोजन भी होता है।

Jul 28, 2023 - 13:12
 0  6
MP के ये बाबा लोगों का चेहरा देखकर बता देते है भविष्य, जो आस्था लेकर आया नहीं गया खाली हाथ!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper