Rajasthan News: परीक्षा देने जा रही महिला को जीप ने कुचला

Rajasthan News: पचलंगी. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित शिक्षक भर्ती की परीक्षा देने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. मणकसास की ढाणी हीरावाली निवासी नंदू यादव (35) रविवार सुबह पेपर देने के लिए घर से अपने देवर नागरमल के साथ बाइक से झुंझुनूं के लिए रवाना हुई थी. मणकसास व खोह के बीच में तेज गति से आई बोलेरो जीप व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।। हादसे में नंदू यादव की मौके पर ही मौत हो गई व नागरमल घायल हो गया. नंदू यादव की तीन बेटियां हैं. तीनों बेटियों ने सुबह अपनी मां को सरकारी अध्यापिका बनने के लिए बड़े चाव से रवाना किया था. लेकिन उनको क्या पता था कि मां परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचेगी. वह खुद नहीं उसका शव आएगा. नंदू यादव के पति रामस्वरूप यादव प्राइवेट कंपनी में हरियाणा में काम करते हैं. मेहनत मजदूरी कर पत्नी को सरकारी नौकरी लगाने के लिए सपने देख रहा था. रामस्वरूप यादव ने बताया कि नंदू पहले यह परीक्षा दे चुकी थी, पेपर अच्छा हुआ था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण दुबारा परीक्षा देने गई थी।।

Jul 31, 2023 - 21:57
 0  1
Rajasthan News: परीक्षा देने जा रही महिला को जीप ने कुचला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper