इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदा नदी खतरे के निशान के करीब, शिवपुरी में दो मंजिला मकान ढहा

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। जिससे नदी-नाले उफान है। जबलपुर में बरगी डैम के 11 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदा का जलस्तर 957 फीट पहुंच गया है। नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ जैसी स्थित निर्मित न हो इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं अशोकनगर में महारानी लक्ष्मीबाई बांध के 14 गेट खोले गए हैं।। दो मंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बदरवास गांव में एक दो मंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। मकान के धराशायी होने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त मकान में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के गिरने का अंदेशा पड़ोस के रहने वाले एक युवक को हो गया था। उसने समय पर अपने मोबाइल के जरिये मकान के धराशायी होने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।। महारानी लक्ष्मीबाई बांध के 14 गेट खोले गए अशोक नगर जिले के चंदेरी राजघाट स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बांध में पुल के ऊपर तक पानी आ जाने के कारण 14 गेट खोले गए। जिला प्रशासन ने निचली बस्तियों में रहने वाले ग्रामीणों को अलर्ट किया है। 1 लाख 25 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। पुल पर पानी भरने से एमपी -यूपी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। मौके पर नायब तहसीलदार, पटवारी सहित पुलिस प्रशासन का अमला मौजूद है।।

Aug 5, 2023 - 23:07
 0  9
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदा नदी खतरे के निशान के करीब, शिवपुरी में दो मंजिला मकान ढहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper