केमिकल फैक्ट्री में भारी विस्फोट, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को थाना नई मंडी इलाके में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर भारी विस्फोट हो गया. हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. विस्फोट होने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है।। जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना अंतर्गत मख्याली गांव के पास बजरंग ऐलम रसायन फैक्ट्री का बॉयलर सुबह अचानक फट गया. इससे मौके पर काम कर रहे अली नवाज (42) और रामभरोसे (55) नामक मजदूरों की मौत हो गई. जबकि, हादसे में जयपाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गया।। घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।।

Jul 27, 2023 - 23:46
 0  1
केमिकल फैक्ट्री में भारी विस्फोट, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper