इश्क, हवस और सिंदूर की बलि: महिला CRPF कांस्टेबल और LOVER ने खेला खूनी खेल, मर्डर कहीं और लाश कहीं छुपाया, पढ़िए खूनी मोहब्बत और दफन जिंदगी ?
राजस्थान के भरतपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अपने प्रेमी के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी पति ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।। दिल्ली में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद दोनों शव को भरतपुर ले गए. वहां उसके प्रेमी ने गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. जानकारी के मुताबिक महिला का प्रेमी भी सीआरपीएफ में है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को घर के खाली प्लॉट में दफना दिया गया संजय जाट वर्तमान में अपनी पत्नी पूनम जाट के साथ दिल्ली में रह रहा था, जो मूल रूप से नरेना चौथ खोह की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक, पत्नी पूनम जाट भी सीआरपीएफ कांस्टेबल हैं. पूनम का भरतपुर के बानपुर निवासी राम प्रताप से प्रेम प्रसंग चल रहा है. उसने अपने बॉयफ्रेंड को दिल्ली बुलाया और कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है. इसके बाद प्रेमी दिल्ली पहुंच गया और दोनों ने पति की हत्या की योजना बना ली. इसके बाद दोनों ने मिलकर 31 जुलाई को उसकी हत्या कर दी. इसके बाद दोनों पति के शव को बानसूर ले गए. वहां प्रेमी ने उसे घर के खाली प्लॉट में एक गड्ढे में दफना दिया. इस बीच संजय को घर पर न पाकर उसके परिजनों ने खोह थाने में उसके लापता होने की सूचना दी. पुलिस ने लाश बरामद की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मामले की जांच तेज की और पत्नी पूनम से सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पत्नी ने जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने 4 अगस्त को रात 2 बजे प्रेमी राम प्रताप को गिरफ्तार कर लिया. फिर प्रेमी की सूचना के मुताबिक पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस का बयान खोह पुलिस ने बताया कि संजय की हत्या महिला और उसके प्रेमी ने दिल्ली में की थी. बाद में दोनों ने उसे बानसूर में गड्ढा खोदकर दबा दिया. पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।।
What's Your Reaction?





