उदयपुर में एम बी चिकित्सालय में निःशुल्क भोजन वितरण ओर आवश्यक भौतिक सामग्री का वितरण हर रविवार

उदयपुर। उदयपुर में महाराणा भोपाल चिकित्सालय में जो मुख्य गार्डन है वहाँ हर रविवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक गरीब लोगों के लिए निःशुल्क भोजनशाला चलाई जाती है जहाँ पर असहाय, जरूरतमंद को निःशुल्क भोजन व आवश्यक भौतिक सामग्री वितरण किया जाता है। साथ ही असहाय व्यक्ति की मृत्यु पर निःशुल्क अंतिम संस्कार सामग्री भी प्रदान की जाती है। इस निःशुल्क भोजन वितरण सेवा के सरक्षक अशोक पोखरा ने बताया कि संस्थान की स्थापना 28/4/2019 को की गई थी। तब से अभी तक ये संस्थान सफल रूप से कार्य कर रही है। इसमें मुख्य अतिथि श्री योग वेदांत सेवा समिति उदयपुर के (अध्यक्ष) शंकर लाल तेजवानी एवं विशिष्ट अथिति पुरषोत्तम कंसारा थे। संस्था के सदस्य भारत सोनी ओर आयुष कुमार पोखरा ने अथितियों को उपरना ओढ़ाकर व समिति चित्र भेट कर सम्मानित क़िया। तेजवानी जी ने बताया कि परेशान मरीज ओर उनके परिजन की दुख के समय मदद करना बहुत बड़ी बात है। साथ ही निःशुल्क भोजन कराना जीवन का श्रेष्ठ धर्म है। श्री तेजवानी जी ने संस्थान की टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा मुझे गर्व है कि में ऐसी संस्था से जुड़ा हूँ । यह बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है। ओर अब यह संस्था दोनों समय का निःशुल्क भोजन वितरण जल्दी ही शूरु कर रही है। संस्थान के अध्यक्ष सौरभ जैन, जयेश जैन, निखिल जैन एवं संरक्षक महावीर नागदा ने बताया कि भोजन वितरण कार्यक़म में 750 लोगो को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया गया। संस्थान के सचिव राजकुमार सचदेव ने बताया कि भोजन वितरण की सेवा देने के लिए संस्थान के कर्मठ सदस्य संग्राम सिंह चावत, सत्यनारायण सोनी, प्रवीण सोनी, संतोष सोनी, लक्ष्मीकांत जी सोनी, यशोदाबेन, हंसा सोनी शारदा वर्मा, सुनीता जैन, भगवत मेहता, पिंटू चौधरी, रितेश जैन, राजेश तलेसरा, केदारनाथ दाधीच, राजकुमार सांगानेरी, ओंकार लाल, हितेश, गौरव, सुनील सेन, सुनीता जैन, संतोष सोनी, अशोक पालीवाल, योगेंद्र कुमावत, दिनेश पारख, प्रेम कांत शर्मा, धीरज ओर मयंक आदि उपस्थित थे। यदि संस्था में आप अपना सहयोग भी देना चाहते है तो हेल्पलाइन 9521115657 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। न्यूज़ रिपोर्ट:- प्रवीण सोनी

Oct 9, 2023 - 23:46
 0  30
उदयपुर में एम बी चिकित्सालय में निःशुल्क भोजन वितरण ओर आवश्यक भौतिक सामग्री का वितरण हर रविवार
उदयपुर में एम बी चिकित्सालय में निःशुल्क भोजन वितरण ओर आवश्यक भौतिक सामग्री का वितरण हर रविवार
उदयपुर में एम बी चिकित्सालय में निःशुल्क भोजन वितरण ओर आवश्यक भौतिक सामग्री का वितरण हर रविवार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper