कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी

*नई दिल्ली* : केंद्र सरकार ने कोरोना नए वैरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। राज्यों को भेजे गए दिशा-निर्देश में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है। केरल में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 की पुष्टि होने के बाद सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 335 नए मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी और केरल में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई है। उधर, भारत समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों से WHO चिंतित है। एडवाइजरी जारी करते हुए देशों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।हाल ही में केरल में कोरोना के सबसे नए वैरिएंट जेएन-1 की पुष्टि हुई है। जिसके बाद केरल सरकार ने पूरे राज्य में हेल्थ अलर्ट जारी कर दिया था। कोरोना के मामले बढ़ने से केंद्र सरकार भी चिंतित है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 335 नए मामले सामने आए हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 1,701 हो गई है।

Dec 18, 2023 - 22:04
 0  12
कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper