7 महीने पहले हुई शादी, पत्नी को जयपुर बुलाकर मारा:नेपाल से इंडिया आई तो गला दबाकर हत्या की; घर में लाश बंद कर भागा पति

जयपुर में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और लाश को घर में बंद कर फरार हो गया। आरोपी पति ने पत्नी को दीपावली से पहले ही नेपाल से भारत बुलाया था। सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव कर रहे हैं। गीता रोका (30) निवासी नेपाल हाल सांगानेर सदर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- उनकी छोटी बहन संगीता रोका (26) पुत्री रत्ने सार्की का मर्डर किया गया है। 4 मई 2023 को संगीता की शादी दोखला (नेपाल) निवासी संदीप मेजर उर्फ विशाल (28) से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर संदीप ने संगीता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। करीब एक महीने बाद ही संदीप अपनी पत्नी संगीता को काठमांडू अकेला छोड़कर इंडिया काम करने आ गया। दीपावली से पहले पत्नी को बुलाया था भारत गीता ने बताया- संदीप ने दीपावली से पहले कॉल कर संगीता को भारत आने के लिए कहा। दीपावली से 4 दिन पहले संगीता नेपाल से भारत आ गई। जयपुर आने के बाद संदीप ने संगीता को नेमी सागर कॉलोनी, वैशाली नगर स्थित घर में नहीं रखा और बापू नगर में बच्चों की देखरेख के लिए केयरटेकर की नौकरी पर लगा दिया। संदीप ने संगीता के साथ की मारपीट संदीप 10 दिसंबर को संगीता को बापू नगर से अपने घर नेमी सागर कॉलोनी लेकर आया। घर लेकर आने के बाद संगीता के साथ संदीप ने मारपीट की। 13 दिसंबर को संदीप ने गला दबाकर संगीता की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बेड पर लेटा कर घर को बंद कर फरार हो गया। जान-पहचान वाली मनीषा ने गीता को फोन कर संगीता के साथ अनहोनी की आशंका जताई। गीता ने बताया- 14 दिसंबर को संदीप के आगरा जाने का पता चला घर खोलने पर बेड पर मिली लाश पुलिस ने बताया- संगीता की बहन गीता ने वैशाली नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इस पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बाहर से कुंदी लगी मिली। जब टीम घर के अंदर गई तो बेड पर संगीता की लाश पड़ी मिली। प्रथम दृष्टया जांच में गला दबाकर संगीता की हत्या करना सामने आया है। FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए गए हैं और शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। हत्यारे पति की शुरू की तलाश पुलिस ने बताया- मृतका संगीता की बहन गीता ने वैशाली नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि शक है कि पति संदीप ने गला दबाकर संगीता की हत्या कर दी। संगीता को मारने के बाद घर बंद कर संदीप आगरा भाग गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी है।

Dec 19, 2023 - 09:28
 0  7
7 महीने पहले हुई शादी, पत्नी को जयपुर बुलाकर मारा:नेपाल से इंडिया आई तो गला दबाकर हत्या की; घर में लाश बंद कर भागा पति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper