गणेश उत्सव पर्व हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित

कांकेर!कलेक्टर कांकेर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलीसेला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं एसडीएम अरुण कुमार वर्मा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में गणेश समितियों एवं आयोजकों की शांति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को शासन-प्रशासन एवं न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समझाइश दी गई तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र/डीजे-धुमाल आदि के संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने कहा गया। साथ ही सभी समितियों को अपने कार्यक्रम की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र को देने एवं स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

Aug 29, 2025 - 19:38
 0  5

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow