गणेश पोल, राजगढ़ से गोवर्धन महाराज की 13वीं पदयात्रा कल होगी रवाना
राजगढ़ (नेमी नीमला): आस्था और भक्ति के साथ, राकेश योगी ने बताया कि राजगढ़ गणेश पोल स्थित गणेश मंदिर से गोवर्धन महाराज की 13वीं पदयात्रा कल, शनिवार, 30 अगस्त को रवाना होगी। यह पदयात्रा राजगढ़ और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है, जो हर साल बड़ी संख्या में गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए गोवर्धन जाते हैं।समिति के गजानंद शर्मा व अजय शर्मा ने बताया की यह पदयात्रा गोवर्धन पर्वत के प्रति अटूट आस्था और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति का प्रतीक है। पदयात्री पैदल चलकर गोवर्धन तक पहुंचते हैं, जहां वे गिरिराज जी की परिक्रमा करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देती है। गणेश पोल, राजगढ़ स्थित गणेश मंदिर।शनिवार, 30 अगस्त को यह 13वीं वार्षिक पदयात्रा है। यात्रा सुबह गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। प्रबंध: पदयात्रियों के लिए रास्ते में भोजन, जलपान और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अपील: सभी यात्रियों की स्वयं की जिम्मेदारी होगी कोई भी एक्सीडेंट ऐसी कोई दुर्घटना होती है तो कमेटी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी अपने आप सुरक्षित चले आयोजकों ने सभी मीडिया संस्थानों से इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन को कवर करने और जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस पदयात्रा की जानकारी प्राप्त कर सकें।
What's Your Reaction?







