चार सौ बीसी ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार: मेट्रोमोनियल साइट पर खुद को बताया SDM, शादी का झांसा देकर ठगे 10 लाख
जबलपुर। मध्य प्रदेश की जबलपुर (Jabalpur) पुलिस ने धोखाधड़ी (Fraud) मामले में फरार चल रही लुटेरी दुल्हन (Looteri Dulhan) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक युवक को 10 लाख का चूना लगाया। खुद को SDM में सिलेक्शन होने की बात कहकर शिकार बनाया था। बताया गया कि आरोपी महिला पर पहले भी 420 का केस दर्ज है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल अगस्त माह में मेट्रोमोनियल साइट (Matrimonial Site) पर श्वेता तिवारी ने जबलपुर निवासी विजय तिवारी से बातचीत शुरू की थी। विजय से संपर्क कर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद श्वेता ने अपनी मां, भाई के साथ मिलकर ठगी की थी। आरोपी ने एसडीएम में सिलेक्शन होने की बात कहकर साढ़े नौ से 10 लाख रुपये का चूना लगाया था। अलग-अलग डेट पर अकाउंट में पैसे डलवाए थे। रुपये ऐंठने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया।। मदन महल थाना उपनिरीक्षक केसरी नंदन राय ने बताया कि इस मामले में प्रकर्ण दर्ज किया गया था। आरोपी श्वेता तिवारी जांच के दौरान कई बार बुलाया गया, जब उपस्थित नहीं हुई, जिसके बाद आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया, जो करीब एक महीने से फरार थी। उन्होंने बताया कि डार्सी थाना से जानकारी मिली है कि श्वेता तिवारी पहले भी 420 की घटना कर चुकी है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित है। फिलहाल आरोपी को इटारसी (Itarsi) से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।।
What's Your Reaction?





