जवान बताकर करा दी अधेड़ से शादी: शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, अब न्याय की गुहार लेकर जनसुनवाई पहुंची 23 साल की पीड़िता

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 23 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी उसे और उसके परिवार को धोखे में रखकर 40 साल के अधेड़ व्यक्ति से करा दी गई। जिसकी शिकायत पीड़िता ने महिला थाने पर अपने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ की थी, लेकिन उसका पुलिस द्वारा चालान पेश नहीं किया जा रहा था, जिसे लेकर अब पीड़िता और उसके पिता ने जनसुनवाई में गुहार लगाई है। दरअसल मामला इंदौर के महिला थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक पीड़ित महिला द्वारा पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत की गई थी उसके द्वारा पिछले 2 माह पहले महिला थाने में शिकायत की गई थी कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वहीं उसके जो पति है उनकी उम्र भी काफी है और जब शादी हुई थी उस समय उनके पति की उम्र कम बताई गई थी। लेकिन जब शादी होने के बाद महिला ने पति के कागजात देखे तो उसमें उम्र कई गुना अधिक थी। इस बात का जब उसने विरोध किया तो उसे आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता के मुताबिक जब उसकी शादी तय हुई तो उसके पति की उम्र 25 साल बताई गई थी, लेकिन शादी के बाद जब उसने घर जाकर पति के कागजात देखे तो उसके होश उड़ गए। उसमे उम्र 25 नहीं बल्कि 40 वर्ष दर्ज थी। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उसके पति का उज्जैन में रहने वाली एक सीमा आंटी नामक महिला के साथ भी अवैध संबंध है और वो लगातार उसके संपर्क में है, जिसको लेकर उसने थाने में शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभी तक पूरे मामले में न्यायालय में चालान पेश नहीं किया गया है, जबकि घटना की शिकायत किए उसे दो महीनों से भी ज्यादा का वक्त बीत गया है, ऐसे में पीड़िता ने मीडिया से चर्चा के साथ ही पुलिस से गुहार लगाई है।

Jul 25, 2023 - 18:58
 0  0
जवान बताकर करा दी अधेड़ से शादी: शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, अब न्याय की गुहार लेकर जनसुनवाई पहुंची 23 साल की पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper