जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट, प्रदेश वासी प्रतिदिन वीडियो बना जीत रहे ईनाम राशि

विमला, प्रेम और पुष्पा ने जीती पुरस्कार राशि अजमेर/जयपुर, 29 अगस्त। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेशवासी लगातार राज्य की नई जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। और योजनाओं की जानकारी से जनकल्याण सुनिश्चित हो रहा है। आमजन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthanके साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है। मंगलवार को जारी हुए शनिवार, 26 अगस्त के परिणाम में बाली, पाली के विमला चौधरी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते। दूसरे स्थान पर जयपुर की प्रेम प्रकाश झिगिनिया रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार रायसिंहनगर, श्रीगंगानगर की पुष्पा ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला | राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है। प्रथम पुरस्कार विजेता विमला का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/6bulFKr0nXs?si=fkVsFi-eSCWlXujr द्वितीय पुरस्कार विजेता प्रेम प्रकाश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/__qIBoK-GNc?feature=shared तृतीय पुरस्कार विजेता पुष्पा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/Ui0HgYveMmc?si=2BW2w58y9wrme6D0

Aug 29, 2023 - 23:28
 0  1
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट, प्रदेश वासी प्रतिदिन वीडियो बना जीत रहे ईनाम राशि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper