जयपुर: जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार पर ईडी का एक्शन , बीजेपी बोली भ्रष्टाचार हुआ है तो एक्शन होगा ही , मंत्री और विधायकों का सीधा इंवॉल्वमेंट
*जयपुर:* राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई जारी है. शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश भर में कई जगह पर ईडी के छापे चल रहे हैं. ये कार्रवाई अधिकारियों, ठेकेदारों और उनसे जुड़े लोगों पर हो रही है. बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और गहलोत सरकार को जमकर निशाने पर लिया. प्रल्हाद जोशी ने आरोप लगाया है कि इस भ्रष्टाचार में मंत्री और विधायकों का सीधा इंवॉल्वमेंट है, जब भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई भी होनी है. *कांग्रेस ने परेशानी को नहीं समझा:* बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर अगर ईडी एक्शन करती है तो एतराज क्यों? भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि प्रदेश के हर घर में नल से जल पहुंचे. देश में 21 करोड़ के करीब परिवार हैं, आजादी के बाद से इनमें से अब तक मात्र 3 करोड़ लोगों को नल से पानी मिलता था. 18 करोड़ परिवार पीने के पानी के लिए परेशान होते हैं. महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनकी इस परेशानी को नहीं समझा.
What's Your Reaction?





