जोधपुर : रुकने का इशारा करने पर तेज स्पीड में भगाई कार:पुलिस ने पीछा कर 4 युवकों को पकड़ा, डमी पिस्टल भी बरामद

जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस ने बिना नंबरी कार में भागने का प्रयास कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने डमी पिस्टल बरामद की है। आरोपी पुलिस के रुकने का इशारा करने पर कार को भगा कर ले गए इसके बाद पीछा कर इन्हें पकड़ा गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध डोडा पोस्त, अवैध हथियारों और फरार आरोपियों की तलाशी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में खेड़ापा थाना पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान एक काले रंग की स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने कार भगा दी। पुलिस ने कार का पीछा कर रुकवाया तो कार में चार युवक बैठे नजर आए। उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास डमी पिस्टल, गुलेल, लोहे जैसी धातु की गोलियां, पेचकस और काले नकाब भी मिला। स्विफ्ट कार के कागजात भी नहीं थे इस पर गाड़ी को जब्त किया गया। वहीं कार सवार हरीराम पुत्र सुल्तान राम चौकीदार निवासी बडू, मोती दान पुत्र शंभू दान चारण निवासी भदवा, जितेंद्र सिंह पुत्र मांगीलाल रावणा राजपूत निवासी रोजास, सुरेश पुत्र प्रह्लाद राम मेघवाल निवासी इंदोखा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार सवार युवक कोई वारदात करने की फिराक में तो नहीं थे।

Jul 27, 2023 - 20:03
 0  1
जोधपुर : रुकने का इशारा करने पर तेज स्पीड में भगाई कार:पुलिस ने पीछा कर 4 युवकों को पकड़ा, डमी पिस्टल भी बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper