मोदी के कार्यक्रम को लेकर केंद्र-राज्य सरकार में विवाद : CM ने कहा- मेरी स्पीच हटा दी; मोदी बोले- गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं
*सीकर:-* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर से किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने किसानों के लिए यूरिया गोल्ड भी लॉन्च किया। किसानों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जो यूरिया की बोरी देश के किसानों को 266 रुपए में मिल रही है, वह बोरी पाकिस्तान में 800 रुपए में मिलती है। पड़ोसी देश चीन में 2100 रुपए और अमेरिका में 3 हजार रुपए में मिल रही है। *मोदी बोले- पहली बार ऐसी सरकार, जो किसानों के साथ खड़ी है:* देशभर के किसानों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि सीकर के शेखावटी का यह क्षेत्र किसानों का गढ़ है। यहां का किसान पानी की कमी के बावजूद फसल पैदा कर रहा है। PM मोदी ने सीकर के किसानों के हौसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो किसानों के साथ खड़ी है। *किसान सम्मान निधि की किश्त जारी की:* प्रधानमंत्री मोदी सीकर में जनसभा करेंगे। उससे पहले किसान सम्मेलन के दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि की किश्त, PM प्रणाम योजना और किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत की। सीकर सहित प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और 7 का शिलान्यास भी किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सामने जनसभा होगी। *गहलोत के शामिल होने को लेकर केंद्र-राज्य सरकार के बीच विवाद:* मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके शामिल होने को लेकर राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच विवाद हो गया है। गहलोत ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से उनकी 3 मिनट की स्पीच हटा दी गई, इसलिए भाषण के माध्यम से PM का स्वागत नहीं कर पाएंगे। गहलोत ने लिखा- अब मैं इस ट्वीट के जरिए तहेदिल से आपका स्वागत करता हूं। इसके बाद PMO ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि आपके कार्यालय ने ही कार्यक्रम में न आ पाने की बात बताई थी। इसके बाद गहलोत ने फिर ट्वीट कर कहा कि मैं अभी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नॉन इनटरेक्टिव मोड पर शामिल रहूंगा। हालांकि मोदी ने अपने भाषण में कहा कि गहलोतजी चोट के कारण कार्यक्रम में नहीं आ पाए, मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। *गहलोत ने कहा- मेरा 3 मिनट का संबोधन हटा दिया:* पीएम के दौरे से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मेरा 3 मिनट का संबोधन हटा दिया गया है, इसलिए भाषण में मैं आपका स्वागत नहीं कर सकूंगा। *इसके बाद गहलोत ने ट्वीट के जरिए अपनी मांगें रखीं:* गहलोत ने लिखा- मैं इस कार्यक्रम में अपने भाषण के माध्यम से जो मांग रखता वो इस ट्वीट के माध्यम से रख रहा हूं। आशा करता हूं 6 महीने में की जा रही इस 7वीं यात्रा के दौरान आप इन्हें पूरी करेंगे। *▪️1.* राजस्थान खासकर शेखावाटी के युवाओं की मांग पर अग्निवीर स्कीम को वापस लेकर सेना में परमानेंट भर्ती पूर्ववत जारी रखी जाए। *▪️2.* राज्य सरकार ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी को-ऑपरेटिव बैंकों से 21 लाख किसानों के 15,000 करोड़ रुपए के कर्जमाफ किए हैं। हमने केन्द्र सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जमाफ करने के लिए वन टाइम सैटलमेंट का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे। इस मांग को पूरा किया जाए। *▪️3.* राजस्थान विधानसभा ने जातिगत जनगणना के लिए संकल्प पारित कर भेजा है। केन्द्र सरकार इस पर अविलंब निर्णय ले। *▪️4.* NMC की गाइडलाइंस के कारण हमारे तीन जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में केन्द्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। ये पूरी तरह स्टेट फंडिंग से बन रहे हैं। इन आदिवासी बाहुल्य तीनों जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी केन्द्र सरकार 60% की फंडिंग दे। *▪️5.* पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाए। मेरा आपसे निवेदन है कि आप इन मांगों पर आज सकारात्मक रुख अपनाकर प्रदेश वादियों को आश्वस्त करें। *PMO का जवाब- गहलोत दफ्तर ने बताई कार्यक्रम में न आ पाने की बात:* इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट किया। PMO ने कहा- प्रोटोकॉल के तहत आपको प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है और आपकी स्पीच भी इस प्रोग्राम में रखी गई थी। लेकिन आपके दफ्तर से हमें बताया गया कि आप कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रधानमंत्री के पिछले दौरों में भी आपको आमंत्रित किया गया था और आपने इन कार्यक्रमों में शामिल होकर गरिमा बढ़ाई थी। आपका इस कार्यक्रम में स्वागत है और विकास कार्यों की शिला पट्टिका पर भी आपका नाम लिखा हुआ है। हाल ही में लगी चोट के चलते आपको कोई असुविधा ना हो तो आपकी उपस्थिति महत्वपूर्ण रहेगी। PM इस मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच की ऊंचाई करीब 8 फीट से ज्यादा है। PM इस मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच की ऊंचाई करीब 8 फीट से ज्यादा है। 17 हजार करोड़ किसानों के खातों में जमा हुए सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने बताया कि किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त के तहत देश के 11 करोड़ किसानों को करीब 17 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि वितरित की गई। इसके अलावा किसानों को हाईटेक करने के लिए सस्ते बीज और दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए किसान समृद्धि योजना की शुरुआत की गई। सांसद ने बताया कि योजना को लेकर देशभर में सवा लाख केंद्र बनेंगे। करीब ढाई सौ केंद्र सीकर में ही मंजूर हुए हैं। किसान सभा के पास बने केंद्र के मॉडल का भी पीएम उद्घाटन करेंगे। सांसद ने कहा कि वर्तमान में जो खाद मिल रही है उसमें केमिकल बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। पीएम ने सीकर से ही नया यूरिया गोल्ड लॉन्च किया, जिसमें सल्फर की मात्रा होगी और 50 परसेंट तक केमिकल कम होगा। *किसानों और सैनिकों को साधने की कोशिश:* PM जनसभा के जरिए सीकर और झुंझुनूं जिले के किसानों और सै
What's Your Reaction?





