दंतेवाड़ा की होनहार बिटिया पूनम पटेल को मिला संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का साथ।
दंतेवाड़ा, 01 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा की होनहार बिटिया पूनम पटेल को मिला संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का साथ। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही पूनम, बाढ़ में पुस्तक बहने और टेबलेट खराब होने के कारण काफी विचलित थी, पर इस समस्या को मुख्यमंत्री ने क्षण भर में दूर कर दिया। आज दंतेवाड़ा के चूड़ीटिकरा वार्ड में बाढ़ राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर बिटिया पूनम पटेल को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु सभी आवश्यक पुस्तकें और टेबलेट प्रदान किया गया, जिससे पूनम को अपने सपनों को पूरा करने की राह में कोई बाधा ना आए।
What's Your Reaction?







