छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा आपदा एवं राहत कार्य की समीक्षा की अधिकारियों को विशेष निर्देश
दंतेवाड़ा, 01 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में बाढ़, आपदा एवं राहत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और बीजापुर इन चारों जिलों में स्थिति सामान्य होने तक राहत एवं स्वास्थ्य शिविर आवश्यकतानुसार जारी रखने, लगातार प्रभावितों के संपर्क में रहने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सतत् जारी रखने के विशेष निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करने तथा उन्हें समसामयिक सलाह देते हुए आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य सेवाएं तात्कालिक रूप से मुहैया कराने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी कलेक्टरों को राहत राशि अविलंब जारी करने के भी निर्देश दिए।
What's Your Reaction?







