फतेहपुर में गणेश महोत्सव में देश भक्ति पर चर्चा
(सीकर विनोद वर्मा ):_ फतेहपुर में गणेश महोत्सव में बारिश के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे फतेहपुर में गणेश पूजा महोत्सव के दौरान रविवार रात को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य पोस्ट ऑफिस के पास स्थित सार्वजनिक गणेश पूजा स्थल पर गणपति बाबा की आरती के बाद गुजरात से आईं राष्ट्रवादी कवि काजल हिंदुस्तानी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। आयोजन समिति ने काजल हिंदुस्तानी और उनके साथ आए अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें साफा पहनाया और दुपट्टा भेंट किया गया। बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु काजल हिंदुस्तानी ने अपने डेढ़ घंटे के देशभक्ति से भरे संबोधन में धर्म और राष्ट्र के संबंध पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर राष्ट्र को धर्म से ऊपर रखते हैं। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि धर्म की रक्षा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने कुछ देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि जहां हिंदू धर्म समाप्त हुआ, वहां देश का नाम और स्वरूप भी बदल गया।फतेहपुर में गणेश महोत्सव सभी ग्राम वासी सार्वजनिक तरीके से मना रहे है सब में बहुत खुशी नजर आई है
What's Your Reaction?







