दरगाह हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 155 वाँ उर्स का 14 रबी उल अव्वल 1447 हिजरी 07/09/25 दिन रविवार को आयोजन किया गया!
हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 155 वा उर्स मुबारक गद्दीनशीन रहीस अहमद क़ुरेशी(सरकार) की सदारत में विनोबा कच्ची बस्ती पाँच बत्ती एम आई रोड़ पर हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से बनाया गया।दिनांक 07/09/24 चाँद की 14 रबी उल अव्वल 1447 हिजरी को बाद नमाज़ ज़ोहर क़ुरानखानी की,बाद नमाज़ मगरिब मिलाद की,बाद नमाज़ इशा महफ़िल ए शमा व लंगर किया एवं बाद सभी कार्यक्रम के कुल की रस्म की गयी। उर्स में हर वर्ष की तरह इस बार वर्ष भी सभी समाज के जायरिनो ने हिस्सा लिया ओर भारत की गंगा जमुनी तहज़ीब का परिचय दिया।उर्स में सभी समाज के धर्म गुरुओं ने भाईचारे व आपस में प्रेम का संदेश दिया व सभी ने मिलकर देश में अमन,शांति,भाईचारा क़याम रहे,देश में हमेशा मोहब्बत बनी रहे व सभी की भलाई,तरक़्क़ी,तालीम तर्बियत की दुआ की गयी।उर्स में सभी खिदमतगारों व जयरिनो का सहयोग रहा।उर्स ज़रे निगरानी मोइनुद्दीन नारू व अब्दुल रईस के रहा।उर्स में मोहम्मद शाहिद,मुहम्मद हुसैन मंसूरी, ज़फ़र मिर्ज़ा, एडवोकेट मुजाहिद अख़्तर,आफताब हिंदुस्तानी,जुनैद आसिफ, जावेद कुरैशी, हाफिज तस्यूर अली ,मुहम्मद अली,खान साहब,नवाब साहब, इरफ़ानअहमद, शौकत कुरैशी, अल्लाहबक्स,मोहम्मद सिराज, दिलशाद अहमद,सकील अहमद, अमीनुद्दिन,अल्ताफ़ हुसैन,काले बाबा,अज़य सिंह,निजामुदिन(मुन्ना पंटेर),पम्मी,इरफ़ान अहमद,नियाज़ अहमद,अब्दुल अजीज,इनायतुल्लाह बाबा,अब्दुल फ़रीद,मोहम्मद सोहेब,महराजुद्दिन,मुसतकिम, यूनुस अहमद, मुहम्मद रफीक,मुन्ना खान, अजहर अली,व सभी समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
What's Your Reaction?







