बावड़ी में संदिग्ध अवस्था में तैरती मिली महिला की लाश: फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना मेंऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी मंदिर के परिषर में स्थित बावड़ी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सुबह बावड़ी के पास घूमने आए लोगों ने महिला का शव तैरता हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां मौके पर पुलिस पहुंची और SDRF के टीम की मदद से महिला के शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या करके शव को बावड़ी में फेंका गया है, यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। ये पूरी घटना पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ स्वामी मंदिर की है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।।

Aug 8, 2023 - 15:39
 0  0
बावड़ी में संदिग्ध अवस्था में तैरती मिली महिला की लाश: फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper