ब्रज मंडल यात्रा को लेकर हुआ विवाद - आगजनी होने के बाद इंटरनेट बंद

नई दिल्ली। हरियाणा के मेवात में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो समुदायों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। पुलिस प्रशासन ने एतिहायत के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं । गौरतलब है कि हरियाणा के नूह में ब्रजमंडल यात्रा निकाल रही थी। बताया जाता है कि इस यात्रा के दौरान दो समुदायों में तनातनी हो गई जिसके बाद दोनों तरफ से जब झड़प हुई तो पत्थर बाजी की घटना होने के साथ-साथ गाड़ियों में आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन का भारी अमला मौके पर पहुंच गया। इस घटना में अभी तक कितने लोग घायल है इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बन गया है। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए नूह और हथीन में इंटरनेट सेवा को प्रशासन ने बंद कर दिया है।

Jul 31, 2023 - 21:52
 0  1
ब्रज मंडल यात्रा को लेकर हुआ विवाद - आगजनी होने के बाद इंटरनेट बंद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper