भारत फिर से अखंड होगा - कुमावत

भारत भूमि अनादि काल से अखंड रही है। चाणक्य जैसे नीति निष्णात व्यक्तित्व ने चन्द्रगुप्त मौर्य जैसे सामान्य बालक को भी अखंड भारत का सम्राट बना दिया। भारत ने कभी किसी देश की सीमा पर अतिक्रमण नहीं किया । भारत हमेशा से सैकड़ों आतिताइयों से लड़ता रहा परिणाम स्वरूप राष्ट्र ने अनेक संघर्षों को झेला। हमारी सामाजिक एकता की शक्ति के अभाव में भारत अपने मूल स्वरूप से कटता गया, बंटता गया। सबसे अधिक नुकसान अंग्रेजों ने किया। अंग्रेजों ने 1876 में हमारे उपगणस्थान को हम से अलग किया। 1900 ईस्वी में हमसे हमारा सिंगापुर, थाईलैण्ड,ईण्डोनेशिया,जावा, सुमात्रा को अलग कर दिया। अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति ने 1904 में हमसे हमारा नेपाल छीन लिया। 1906 में भूटान हमसे पराया हो गया। 1914 में हमारा तिब्बत तो 1935 में श्री लंका को भारत को अलग कर दिया। 1937 में हमारा ब्रह्मदेश हमसे कट गया। अंग्रेज यहीं नहीं रुके अपनी विस्तारवादी नीति को स्थायित्व प्रदान करने के लिए उन्होंने भारत माता की दोनों भुजाएं काट दी और हम देखते रहे। यहीं पीड़ा प्रत्येक भारतीय के मन में शूल की तरह चुभती रहीं इसीलिए तब से अब तक हम भारत माता को अखंड बनाने के लिए अखंड भारत दिवस मनाते हैं यह बात सेवा भारती शाहपुरा द्वारा रेगर बस्ती कलिंजरी गेट पर आयोजित अखंड भारत दिवस अभियान के तहत बोलते हुए संस्कृत भारती भीलवाड़ा विभाग संयोजक परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने कहीं कुमावत ने कहा है कि वह समय दूर नहीं है जब भारत माता फिर से अखंड होगी। बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में रेगर बस्ती के लोगों ने अखंड भारत के नक्शे पर दीप प्रज्वलन कर अखंड भारत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारत माता के चरणों में पुष्पार्चन एवं प्रसाद वितरण किया गया। सेवा भारती भीलवाड़ा विभाग के पूर्णकालिक कार्यकर्तारामनारायण गुर्जर ने भारत माता की। कार्यक्रम में सेवा भारती नगर अध्यक्ष मनीष सुखवाल, विश्व हिंदू परिषद जिला कोषाध्यक्ष भगवत सिंह लूंलास, देवी लाल रेगर, राहुल रेगर, रेणु रेगर, शिवप्रकाश रेगर आदि उपस्थित रहे। सेवा भारती जिला मंत्री गोपाल लाल खारोल ने सभी का आभार व्यक्त किया। वही कहार बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सेवा भारती जिला संरक्षक प्रह्लाद सनाढ्य ने पाथेय प्रदान किया।

Jan 2, 2024 - 18:26
 0  5
भारत फिर से अखंड होगा - कुमावत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow