राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला बैठक आयोजित
आज आदर्श विद्या मंदिर, गांधीपुरी शाहपुरा में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाहपुरा की प्रथम जिला बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा,पर्यवेक्षक सुषमा बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुथार प्रदेश प्रतिनिधि जयकांत पत्रिया, अजमेर संभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र नामा की उपस्थिति में संपन्न हुई l इसमें शाहपुरा जिले की सभी उप शाखाओ के अध्यक्ष ,मंत्री सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे l जिला बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया l प्रत्येक उप शाखा द्वारा 12 से 23 जनवरी कर्तव्य बौध पखवाड़ा आयोजित करने हेतु संकल्प व्यक्त किया l प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन 19 से 20 जनवरी को जोधपुर में आयोजित होगा उसमें अधिक से अधिक उपस्थित संख्या संख्या में शिक्षक भाग ले l प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुथार ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भव्य तरीके से आयोजित करने पर बल दिया l पर्यवेक्षक सुषमा बिश्नोई ने प्रत्येक पंचायत स्तर पर संयोजक , सहसंयोजक नियुक्त करने हेतु प्रेरित किया गया l कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि जयकांत पत्रिका व संभाग अजमेर संयुक्त संगठन मंत्री सुरेंद्र नामा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन इंद्रा धूपिया व सूर्य प्रकाश शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा ने सभी प्रदेश से पधारे हुए पदाधिकारी का स्वागत व अभिनंदन किया गया l प्रदेश पदाधिकारी द्वारा सभी उप शाखों के अध्यक्ष मंत्री का स्वागत किया गया| प्रत्येक उप शाखा के अध्यक्ष ने अपने क्षेत्र की शिक्षक समस्याओं को प्रदेश पदाधिकारी को अवगत करायाl इस मौके पर शाहपुरा जिले के संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संजीव कुमार शर्मा मंत्री, कोषाध्यक्ष सांवरिया लाल जाट,इंदिरा धूपिया महिला महामंत्री, चंदा सुवालका महिला उपाध्यक्ष ,रणजीत बैरागी सभा अध्यक्ष, अमर सिंह चौहान अध्यक्ष शाहपुरा ,हनुमान प्रसाद शर्मा मंत्री, पवन कुमार जोशी जहाजपुर अध्यक्ष, दिनेश कुमार लश्कर ज्योति प्रकाश शर्मा सीताराम दिनेश शर्मा दिनेश जी सेन सत्यनारायण सुथार फूलिया कला अध्यक्ष, वेद प्रकाश पारीक बनेड़ा मंत्री, राकेश सोनी ,सूर्य प्रकाश शर्मा शिवचरण शर्मा चंद्र प्रकाश शर्मा ,सुनील शर्मा,महावीर प्रसाद सेन, नवरत्न मल बगड़िया, शिवराज कुम्हार, परमेश्वर प्रसाद कुमावत, अनंत ,राकेश, बजरंग शर्मा, बालकृष्ण मालू, भगवान सिंह, कल्याण कुमावत , ,कुसुम लता गुर्जर, प्रिया सोनी, सुनैना कंवर सहित कहीं कार्यकर्ता मौजूद रहे l
What's Your Reaction?





