लेडी पुलिस को मिली 250 स्कूटी, सीएम ने गृहमंत्री के साथ दिखाई हरी झंडी
भोपाल। प्रदेश की घनी आबादी के बीच पुलिस की पहुंच को आसान बनाने के लिए आज महिला पुलिस कर्मियों को 250 टू व्हीलर्स दी गईं । भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों की टू व्हीलर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस फाेर्स में तीस फीसदी बेटियों की भर्ती करने की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की थी।। इस अवसर पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा यह जो पुरुष प्रधान समाज है, उसकी व्यवस्था से कई बार मन दुख और पीड़ा से भर जाता है। कई बार ऐसी घटनाएं भी देखने को मिलतीं हैं कि कोई बेटी गोली-बिस्कुट लेने के लिए दुकान पर जाएं और वह दुकानदार ही उससे अश्लील हरकत करे, तो ऐसी घटनाएं समाज के लिए सोचने और चिंता का विषय हैं। हर जगह आप पुलिस नहीं बिठा सकते। यह दृष्टिकोण कब बदलेगा, हमने अनेकों प्रयास किए। आप जानते हैं कोई किसी बहन के साथ अन्याय हो और वह थाने में जाए तो पूछताछ करने वाले पुरुष हों तो, इसलिए मैंने तय किया कि 30% पुलिस फोर्स में बेटियों की अनिवार्य भर्ती करूंगा। जब यह फैसला में कर रहा था तब मैंने कई पुलिस अधिकारियों को इस फैसले का विरोध करते हुए देखा। CM शिवराजसिंह चौहान ने कहा, बहन-बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को मध्यप्रदेश में फांसी देने का फैसला किया, उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाए। जब तक मां, बहन-बेटियों को बराबरी पर लाकर खड़ा नहीं कर देते, चैन की सांस नहीं लेंगे, यह तो मेरा संकल्प है उसमें सुरक्षा सबसे बड़ा संकल्प है। आज जब हमारी ये पुलिस की वर्दी में बेटियां निकलेंगी तो बहनों, बेटियों महिलाओं को यह एहसास कराएंगी कि, चिंता मत करो हम तुम्हारे साथ हैं। आत्मविश्वास आएगा, अपराधियों में भय पैदा होगा और महिलाओं के प्रति अपराधों को हम पूरी तरह से नियंत्रित करेंगे।।
What's Your Reaction?





