शाहपुरा में चोरों का बढ़ता आतंक
*व्यवसायी परेशान* *मोबाइल दुकान में चोरी* *व्यापार मंडल कल मिलेगा पुलिस व प्रशासन से* शाहपुरा-राजेन्द्र पाराशर। शाहपुरा जिला बन गया हो लेकिन प्रशासनिक अमला अभी भी जागरूक नही दिखाई दे रहा है। पुलिस के आला अधिकारी शाहपुरा में बैठने के बाद भी नगर में पुलिस गश्त व्यवस्था चरमराई हुई है। जिस कारण नगर में चोरों के हौंसले बुलंद है जिससे चोरों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बेली पेट्रोल पंप से पास आदित्य मोबाइल की दुकान में गत रात्रि चोरों ने दुकान के सामने का रोशनदान तोड़ते हुए अंदर घुसकर 50हजार नकद, 12 स्मार्ट महंगे मोबाइल, 7 की-पैड मोबाइल, 3 स्मार्ट बाय, 5 ईयर वर्ड, 85 हजार का एक फोटो लेने वाला कैमरा चोरी कर लेगये। वही एक 70 हजार का लेपटॉप को तोड़ गए। मोबाइल दुकान संचालक दलीचंद गुर्जर सुबह जैसे ही दुकान का शटर ऊपर किया। दुकान में सामान बिखरा व काउंटर के रैक खुले देख दंग रह गया। आसपास के दुकानदार व भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना कई मर्तबा करने के बाद पुलिस ढीली चाल से काफी देर बाद मौक़े पर पहुंची। गुर्जर ने बताया कि रात को भजन संध्या में जाने से सारा केस दुकान में ही छोड़ा। रात एक बजे दुकान के बाहर से निकलते हुए अपने गाँव सरदारपुरा निकल गया। गुर्जर ने बताया कि दुकान की कुछ दूरी पर 3 छोटे लड़के बैठे दिखाई दिए। कयास यह लगाया जा रहा कि इस चोरी में उन सन्दिग्ध लड़कों का हाथ हो सकता है। कारण दुकान का रोशनदान इतना छोटा है कि इसमें कोई बड़ा व्यक्ति प्रवेश नही कर सकता। रोशनदान से दुकान में प्रवेश करने से पूर्व ही चोरों ने सीसी कैमरों की केबल तोड़ दी। पुलिस आसपास के कैमरे खंगाले। गुर्जर ने पुलिस को रिपोर्ट दी। *व्यापार मंडल कल मिलेगा पुलिस व प्रशासन से* मोबाइल एसोसिएशन के शांतिलाल मामोडिया, जीतू शर्मा ने कहा कि कल व्यापार मंडल के सानिध्य में व्यापारी पुलिस व कलेक्टर से मिलते हुए नगर में रात्रि गश्त बढाने तथा नगर परिषद के माध्यम से नगर के मुख्य बाजारों व चौराहों पर सीसी कैमरे लगाने की मांग करेंगे।
What's Your Reaction?





