श्री राजपूत करणी सेना की न्यायाधिकार महासभा 23 सितम्बर 2023 को उदयपुर के गांधी ग्राउंड में रखी गई है जाने कारण
श्री राजपूत करणी सेना की न्यायाधिकार महासभा 23 सितम्बर 2023 को उदयपुर के गांधी ग्राउंड में 12:15 बजे रखी गई है। जिसमें सरकार के समक्ष 13 मुख्य मांगे रखी गयी है :- 1). वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। 2). क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। 3). टीएसपी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को पंचायती राज में आरक्षण दिया जाए। 4). राजस्थानी भाषा को राजभाषा की मान्यता दी जाए। 5). ऐतिहासिक धरोहर के सरक्षण हेतु बोर्ड का गठन किया जाए। 6). EWS आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 14% तक कर दिया जाए। पंचायती राज नगर निगम एवं नगर निकाय के चुनाव में भी लागू किया जाय व आयु सीमा में छूट दी जाए। 7). जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को बंद करके आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए। 8). एसटी / एससी एक्ट की जांच में प्रावधान मुकदमे की जांच कर गिरफ्तार की जाए व निर्दोष पाए जाने पर जिस व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज किया है उस पर कानूनी कार्यवाही की जाए। 9). एसटी / एससी एक्ट की तरह ही सामान्य पिछड़ा एक्ट बनाया जाए जो सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों पर एसटी / एससी द्वारा किये जाने वाले अत्याचार से रक्षा करे। 10). अंगवाड़ी कर्मचारियों एवं आशा सहयोगिनी को स्थायी किया जाए और वेतन प्रतिमाह न्यूनतम रुपये 18,000 किए जाए। 11). गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए ओर राजस्थान के हर पंचायत हेड्क्वॉर्टर पर गौ शाला खोली जाए। 12). धर्म परिवर्तन कर चूके एसटी / एससी वर्ग के व्यक्तियों को एसटी / एससी वर्ग में मिलने वाले समस्त लाभो से वंचित किया जाए ताकि वास्तविक हकदार एसटी / एससी लोगो को इसका समस्त लाभ मिल सके। 13). मठ, मंदिर एवं धार्मिक स्थल सरकारी नियंत्रण से मुक्त करनी की मांग।
What's Your Reaction?





